फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   action

कहीं बनाया मुर्गा तो कहीं कराया योगा

Tue, 28 Apr 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
action
पालन न करने पर बंबा चौराहे पर पुलिस द्वारा दो युवकों को बनाया गया मुर्गा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस मंगलवार को सख्ती से पेश आई। कहीं पर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से योगा कराया तो कहीं पर मुर्गा बनाकर सजा दी। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप की स्थिति बनी रही, जो लोग बिना कार्य घरों से बाहर निकले थे। वहीं पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए घरों की ओर भागते नजर आए।
विज्ञापन

हिमायूंपुर की पुलिया के समीप जहां पुलिस लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रही थी। वहीं सुहागनगर चौराहा पर वाहनों की चेकिंग के साथ उन चार पहिया वाहनों को भी चेक किया जा रहा था। सुभाष तिराहा और करबला की पुलिया पर भी सख्ती से लोगों के साथ पेश आ रही थी। क्लब चौराहा पर भी पुलिस ने कई वाहनों को सीज करने के साथ ही चालान किए। जिसके चलते लोग दूसरे रास्तों से होकर गुजरने को विवश हुए।
विज्ञापन

कोटला चुंगी चौराहा पर पुलिस ने बिना कार्य घरों से बाहर निकले युवकों को पकड़ लिया। किसी को मुर्गा बनाकर सजा दी, तो किसी को योगा करना सिखाया। इसी तरह का नजारा कोटला रोड और ककरुऊ कोठी चौराहा के समीप देखने को मिला। यहां पर भी पुलिस ने बिना कार्य घरों से बाहर निकले युवाओं को मुर्गा और बैठक लगवाकर पुलिस सजा देती नजर आई। पुलिस की इस सख्ती से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed