{"_id":"5d82767f8ebc3e01320291ab","slug":"action-firozabad-news-agr40642406","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टारेंट में डोसा के लिए रखी सूजी में मिले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टारेंट में डोसा के लिए रखी सूजी में मिले कीड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग के गत दिनों लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गई है। 12 में से नौ नमूने फेल हो गए है। कई तो मानव जीवन के लिए असुरक्षित बताए गए हैं। नमूना फेल होने के बाद विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जा रहा है। कार्रवाई से विक्रेताओं में हड़कंप मचा है।
गत आठ अगस्त को एनएच-2, जरौली कलां स्थितं मैसर्स अन्वी एन्टरप्राइजेज (टेस्टी बाइट्स रेस्टोरेन्ट) से डोसा बनाए जाने के लिए प्रयोग की जा रही सूजी का नमूना संकलित किया था। नमूने की जांच में जिंदा व मरे हुए कीड़े पाए गए। प्रयोगशाला में नमूना असुरक्षित (मानव उपभोग हेतु हानिकारक) घोषित किया गया है। नगला बीच से मोटरसाइकिल पर मिठाई विक्रेता रॉकी ग्राम धिमिश्री, आगरा से 11 अगस्त को सोनपापड़ी का नमूना लिया। प्रयोगशाला की जॉच में प्रतिबंधित रंग पाये गए। मक्खनपुर में पैकेज ड्रिंकिंग वाटर मैसर्स नन्नूमल चुन्नूलाल वाटर प्यूरीफायर एरोज ब्रान्ड, ग्राम सेवापुरी, सिरसागंज स्थित वंशल ब्रांड और ऐरो ब्रान्ड का पानी का नमूना लिया। मिथ्याछाप पाये गये।