फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accused tried to deceive a young man by threatening him In Firozabad posing as fake CBI officer

UP: हेलो, सीबीआई अफसर बोल रहा हूं...तेरा भाई एक बड़े मामले में फंस गया है, सुनकर घरवाले रह गए सन्न; फिर जो हुआ

Sat, 06 Apr 2024 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Apr 2024 05:52 PM IST
सार

हेलो, सीबीआई अफसर बोल रहा हूं, तेरा भाई एक बड़े मामले में फंस गया है। बात सुनकर घरवाले परेशान हो गए। वह थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
accused tried to deceive a young man by threatening him In Firozabad posing as fake CBI officer
man demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की सुबह फर्जी सीबीआई अफसर बनकर युवक के पास फोन किया। उन्हें धमकाकर झांसे में लेने की कोशिश की। इस पर वह और परिवार के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। यहां के निवासी राकेश पालीवाल के मोबाइल पर एक व्हॉट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का बड़ा अफसर बताया। राकेश से बोला कि तुम्हें कोई लड़का है। उन्होंने कहा हमारे कोई लड़का नहीं है। 
विज्ञापन


फोन करने वाले ने पूछा भाई तो होगा। राकेश ने कहा हां भाई है। फोन करने वाले ने कहा कि उसका भाई एक बड़े मामले में फंस गया है। यह सुनकर राकेश के होश उड़ गए। वह परेशान हो गए। यह सुनकर परिवार के लोग भी भयभीत हो गए। राकेश ने फोन काटकर घर पर और रिश्तेदारों से बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

सभी ने उन्हें थाने जाने की सलाह दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी कहानी बताई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के शातिर अपराधी लोगों को फोन करके धमकाते हैं। फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर उगाही करते हैं। ऐसे शातिरों से लोगों को सावधान रहना चाहिए। हम मामले की जांच करवा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed