{"_id":"696951a5378038d2fb089ad0","slug":"accused-of-wifes-murder-sent-to-jail-raids-underway-in-search-of-others-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-165367-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पत्नी की हत्या का आरोपी पहुंचा जेल, अन्य की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पत्नी की हत्या का आरोपी पहुंचा जेल, अन्य की तलाश में दबिश
Fri, 16 Jan 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। थाना नगला सिंघी के गांव बजहेरा में पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
गांव घुरुकुआ निवासी चंदन सिंह ने पांच साल पहले बेटी अनीता की गांव बजहेरा निवासी हरी गोपाल के साथ की थी। पिता ने आरोप लगाया था कि दहेज के लिए पित हरीगोपाल व अन्य ससुरालियों ने मंगलवार रात्रि अनीता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतका के पिता चंदन सिंह ने पति हरीगोपाल, जेठ हरिओम, धर्मवीर और जेठानी प्रेमवती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य परिजन फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी पति को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि पति को जेल भेजने के साथ ही गठित दो टीमें फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के बच्चों को मायका पक्ष ले गया है।