फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of raping a minor arrested

Firozabad News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

रास्ते में रोककर किशोरी से छेड़छाड़ करते थे आरोपी, पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में दलित किशोरी के साथ युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि साथियों के साथ किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया। उसे ब्लैक मेल करता रहा। अब किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने रविवार को चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय किशोरी से स्कूल आते-जाते समय युवक सत्यम सविता उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था। एक माह पहले युवक ने अपने साथियों के साथ उसे बदनीयती से पकड़ लिया। उसकी अश्लील वीडियो बनाई। विरोध करने पर उसके ऊपर तमंचा रख दिया। उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। रविवार की रात पीड़िता की पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि किशोरी को धमकी दी गई थी कि किसी से कहा तो परिजनों को जान से मार देगा। उस पर तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ देगा। आरोप है कि बाद में ब्लैकमेल कर कई बार किशोरी से दुष्कर्म किया।छह जून को अपनी चाची के घर जा रही थी। उसी दौरान युवक मिल गया। उसने किशोरी को दूसरे दिन मिलने को बुलाया। अश्लील हरकतें कीं। किशोरी ने घर पहुंच अपने परिजनों को आप बीती बताई। पीड़ित पिता ने थाने पहुंच कर सत्यम सविता निवासी सती नगर, जितेंद्र, शिवम व शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके तीन साथियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed