फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of pelting stones at car caught

Firozabad News: कार पर पत्थर मारने का आरोपी पकड़ा

Fri, 30 Jun 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 30 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of pelting stones at car caught
फिरोजाबाद। एक्सप्रेसवे पर चलती कार में पत्थर मारने वाले एक आरोपी को थाना नगला खंगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मैनपुरी से आगरा की ओर जा रहे कार सवार ने मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आगरा निवासी एक परिवार के सदस्य कार द्वारा मैनपुरी से वापस लौट रहे थे। रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कार पर पत्थर फेंके। इससे कार सवार हादसा का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे। घटना की रिपोर्ट राजीव चंदेल निवासी कमलानगर आगरा द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाना प्रभारी महेश सिंह आरोपी की खोज में जुटे थे। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने कार पर पत्थर मारने के आरोपी प्रदीप निवासी ठार रामसनेही नगला खंगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी ने नशे की हालत में घटना करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed