{"_id":"6a5e61308bdcb8535505e7c2","slug":"accused-of-molesting-a-woman-on-humsafar-express-granted-bail-by-court-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-180035-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हमसफर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हमसफर एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत
Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
टूंडला। हमसफर एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोपी अबू दरदा निवासी जमीर नगर, करेली, प्रयागराज को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई।
बता दें कि मध्य प्रदेश के जिला सीधी निवासी एक महिला अपने सीआरपीएफ जवान पति के साथ शनिवार को हमसफर एक्सप्रेस में नई दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा कर रही थीं। मध्यरात्रि में ट्रेन जब टूंडला रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी उनके सहयात्री डॉ. अबू दरदा ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर उनके पति और कोच में मौजूद अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद ट्रेन में गश्त कर रहे जीआरपी स्क्वायड के हवाले कर दिया था। आरोपी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र रहा है और वर्तमान में आईआईटी दिल्ली से शोध कर रहा है। मामले में प्रयागराज जीआरपी थाने में शून्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चूंकि घटना स्थल टूंडला, फिरोजाबाद क्षेत्र का था, इसलिए रविवार को मामला राजकीय रेलवे पुलिस टूंडला को स्थानांतरित कर दिया गया और आरोपी को भी सौंप दिया गया था।