फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused of harassment for filing an appeal in the court

Firozabad News: कोर्ट मेंं अपील दायर करने पर प्रताड़ित करने का आरोप

Tue, 10 Jun 2025 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 10 Jun 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
Accused of harassment for filing an appeal in the court
डीआईजी को ज्ञापन देने पहुंची मृतक बंदी की पत्नी। स्रोत पीड़िता द्वारा
- डीआईजी को पीड़िता ने दिया ज्ञापन, अन्य थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिला जेल में बंदी की मौत के मामले में उसकी पत्नी ने मंगलवार को डीआईजी आगरा को ज्ञापन देकर अन्य थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। आरोप है कि इससे नाराज थाना दक्षिण पुलिस उसके ससुराल वालों के जरिए प्रताड़ित कर रही है। थाना दक्षिण पुलिस उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है।

थाना दक्षिण पुलिस ने नगला पचिया निवासी 28 वर्षीय आकाश जाटव को 19 जून 2024 को चोरी की बाइक के आरोप में जेल भेजा था। दो दिन बाद 21 जून को उसकी जिला जेल में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। तब अधिकारियों ने मजिस्ट्रेटी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। प्रीति ने एससी, एसटी कोर्ट में पति की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया। प्रीति का आरोप है कि इससे बौखलाकर थाना दक्षिण पुलिस सास, ससुर,ननद और ननदोई पर उसे प्रताड़ित करने के लिए दबाव बना रही है। इतना ही नहीं सास व ससुर ने सोमवार की रात उसके कमरे से आभूषण और दो हजार रुपये उठा ले गए। साथ ही मारपीट कर घर से निकालने लगे। धमकाया कि उसकी वजह से पुलिस प्रताड़ित करती है। पीड़िता मामले की शिकायत लेकर थाना दक्षिण पहुंची तो उसे भगा दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने डीआईजी आगरा को ज्ञापन देकर दक्षिण थाने के अलावा जिले के अन्य थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed