फिरोजाबाद। थाना जसराना के गांव दारापुर मिलावली पहुंची महिलाओं ने गांव के ही एक युवक पर ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
थाना जसराना के गांव दारापुर मिलावली निवासी 20 से अधिक महिलाएं थाना जसराना पहुंचीं। थाना जसराना पहुंचीं महिलाओं ने कोतवाल आजादपाल से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। महिलाओं ने बताया एक वर्ष पूर्व गांव के ही एक युवक ने बैंक से ऋण दिलाने का आश्वासन दिया था। ऋृण दिलाने के नाम पर युवक ने महिलाओं ने पांच-पांच हजार रुपये ले लिए। एक वर्ष बीतने के बाद भी ऋण नहीं मिल सका है। रुपये मांगने पर पूर्व में टालमटोल कर रहा है।
महिलाओं ने कहा रुपये मांगने पर गालीगलौज कर भगा देता है। थाना जसराना पहुंची दारापुर मिलावली निवासी राधा, मीरा, कीर्ति, मिथलेश, विमलेश, नीरज, सीमा, शीला, अनीता, सोनकली, मीना महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल आजादपाल सिंह ने कहा तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।