{"_id":"64d12a6a909c1e1c7e0f1687","slug":"accused-of-cheating-and-getting-married-case-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-2205-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धोखाधड़ी कर शादी करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धोखाधड़ी कर शादी करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज
Mon, 07 Aug 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस दौरान पिता ने कोतवाली जसराना में ससुराल के सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया की शादी के वक्त सरकारी नौकरी होने की बात कही थी। थाना जसराना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी राजेंद्र सिंह ने अपनी पुत्री पूजा की शादी 2017 में नगला मदारी थाना सिरसागंज निवासी मनीष के साथ की थी। शादी के समय मनीष के परिजन ने उसकी सरकारी नौकरी में होने की बात कही थी। शादी के कुछ समय बाद ही मनीष के सरकारी नौकरी में नहीं होने की बात संज्ञान में आने पर पूजा के पैरों तले जमीन खिसक गई। पूजा ने पूरी जानकारी अपने परिजन को दी तो घर वालों ने उसे समझा कर शांत कर दिया। इस दौरान आरोप है कि मनीष के साथ उसकी मां सीमा देवी, उसके पिता दारा सिंह, छोटा भाई अनुराग, चाचा सत्यवीर सिंह, बहन सबली और लवली निवासी नगला मदारी थाना सिरसागंज एवं बहनोई राजकुमार, बहन बबली, रणजीत सिंह निवासी सोफीपुर फिरोजाबाद अतिरिक्त दहेज को लेकर परेशान कर रहे थे। अतिरिक्त दहेज न मिलने पर पति पूजा को जसराना छोड़कर चला गया। अब उसने पूजा को अपने साथ रखने से मना कर दिया है और दूसरी शादी करने की बात कर रहा है। पीड़ित पिता ने कोतवाली जसराना में आरोपी ससुराल के सदस्यों मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी महेश सिंह ने बताया पिता की तहरीर पर संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।