Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused in murder case arrested following police encounter sustains gunshot wound to leg

यूपी: हत्यारोपी ने की फायरिंग, पुलिस ने सिखाया सबक; मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

Wed, 11 Nov 2026 01:24 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 11 Nov 2026 01:24 PM IST
सार

पुलिस को देख हत्यारोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Accused in murder case arrested following police encounter sustains gunshot wound to leg
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चाचा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अरांव पुलिस ने मंगलवार देररात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। नगला चैन रोड पर पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


अरांव थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी सचिन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राजीव और उसके साथियों ने उसके चाचा रूप सिंह और वीरू पर जानलेवा हमला किया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान रूप सिंह की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में हत्या की धारा की बढ़ोतरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि मंगलवार देररात को पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित आरोपी राजीव नगला चैन की तरफ से आने वाला है। इस पर अरांव थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगला चैन रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मैनपुरी के घिरोर थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी पर घिरोर मैनपुरी व अरांव फिरोजाबाद में दो- दो मुकदमा दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed