फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accused husband arrested by police and sent to jail who held his wife hostage and brutalized her In Firozabad

Firozabad: पत्नी को बंधक बना तीन दिन तक करता रहा क्रूरता, पहुंची पुलिस तो मरणासन्न मिली महिला; आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 07:09 PM IST
सार

पत्नी को बंधक बनाकर उसके साथ तीन दिन तक क्रूरता करता रहा। पहुंची पुलिस तो मरणासन्न हालत में महिला मिली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा।

विज्ञापन
accused husband arrested by police and sent to jail who held his wife hostage and brutalized her In Firozabad
woman crime - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पति ने पत्नी के साथ क्रूरता की। उसे बंधक बनाकर तीन दिन तक उसे पीटता रहा। उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार दीं। वह मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी थी। भाभी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा। 

विज्ञापन


मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड पानी की टंकी के पास का है। यहां के निवासी विष्णु ने अपनी पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गया। लगातार तीन दिन तक हुई पिटाई के चलते उसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें आई थीं। 

विज्ञापन

आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विवाहिता की भाभी की सूचना पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता को उसके पति के चंगुल से बचाया। गंभीर हालत में विवाहिता को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed