फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accused crossed all limits of brutality with the girl when she refused to marry him

शादी से इन्कार की सजा: जिसे बनाना चाहता था दुल्हन, उसके संग किया गंदा काम, चीखती रही वो...रहम भी न आया

Wed, 06 Aug 2025 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 01:04 PM IST
सार

युवती के घरवालों ने शादी से मना कर दिया, तो आरोपी ने दरिंदगी की हद पार कर दी। वो आधी रात को पीड़िता के घर में घुस आया। जिससे दुल्हन बनाना चाहता था, उसके साथ ही घिनौना काम किया। मां के जागने पर आरोपी भाग निकला। 

विज्ञापन
accused crossed all limits of brutality with the girl when she refused to marry him
लड़की । सांकेतिक - फोटो : Free pic

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना नारखी इलाके में युवती के शादी करने से इन्कार करने पर बौखलाए युवक ने सभी हदों को लांघ दिया। वह रात के समय घर में घुस गया और छत पर सो रही युवती के साथ तमंचे के बल पर यौन शोषण किया। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद मां ही अकेला सहारा हैं। मां ने फरिहा के अंधपुरा निवासी सिंटू उर्फ विमल के साथ उसका रिश्ता तय किया था। लेकिन आरोपी के पिता ने बाइक की मांग की। जिसे देने में पीड़िता की मां असमर्थ थी। मना करने पर आरोपी व उसके पिता ने मां-बेटी को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शादी करने से उसने इन्कार कर दिया। 9 जून को उसकी मां घर के आंगन में और वह छत पर सो रही थी। तभी आरोपी सिंटू उर्फ विमल घर में घुस आया। उसने छत पर सोते समय उसे दबोच लिया। छेड़छाड़ करने के साथ सीने पर तमंचा रखकर यौन शोषण किया। तमंचे के डर से वो सहम गई। इस दौरान जब पीड़िता की मां जा गई, तो वो भाग निकला। पीड़िता ने थाने से लेकर अधिकारियों से मामले की शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय की शरण ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed