फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused arrested for raping a girl

Firozabad News: युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 07:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a girl
सांकेतिक
-बदनामी के डर से ट्रेन के आगे कूदी थी युवती, आगरा में चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे जान देने का प्रयास करने को मजबूर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक सप्ताह पूर्व नेजा में गई युवती से युवक ने दुष्कर्म किया था। युवती का आगरा में उपचार चल रहा है।

बसई मोहम्मदपुर के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती 26 मार्च को नेजा चढ़ाने मडुआ माता मंदिर गई थी। वहीं आरोपी श्याम सुंदर उर्फ श्याम निवासी कन्हैयानगर, थाना दक्षिण उसे बहलाकर झाड़ियों में खींचकर ले गया और दुष्कर्म किया। युवती रोते हुए बाहर आई तो उसने भाई ने देखा। पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया। भाई के मुताबिक युवती के पीछे आरोपी श्याम भी झाड़ियों से बाहर आया था। बार-बार पूछने पर उसने मां को अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। जब घर के अन्य लोगों को पता चली तो उसे शर्मिंदगी महसूस हुई। एक अप्रैल को बरगदपुर गांव में ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया। मालगाड़ी की टक्कर से युवती छिटककर सड़क पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन ट्रामा सेंटर ले आए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात परिजन ने मामले में बसई मोहम्मदपुर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी श्याम को सोफीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed