फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused absconding in case of murder of female doctor

Firozabad News: महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आरोपी फरार

Wed, 02 Oct 2024 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 02 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding in case of murder of female doctor
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र में दहेज के लिए महिला डॉक्टर की हत्या करने वाले अभी तक बेसुराग हैं। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 27 सितंबर को ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी थी। जिसमें पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मैनपुरी के लखानी मिल कॉलोनी निवासी डॉ. नीरजा नंदिनी की शादी सिरसागंज के गांव जरैला निवासी अभिषेक से तीन दिसंबर 2023 को हुई थी। विवाहिता के पिता मनमोहन सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को बेटी की ननद ने फोन कर जानकारी दी थी कि नीरजा की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। जब मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तो नीरज वेंटिलेटर पर थीं। रात करीब 11 बजे नीरजा ने आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अभिषेक, सास मीना, ननद प्रतिभा और प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया किया था। चार दिन बीतने के बाद भी आरोपी बेसुराग हैं। थाना प्रभारी वैभव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed