{"_id":"6679d86f6db1df73d9012d64","slug":"accountant-suspended-in-case-of-beating-of-tehsildar-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-127459-2024-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तहसीलदार को किसान ने जड़ा ऐसा थप्पड़, गूंज से हिल गया प्रशासन...लेखपाल पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तहसीलदार को किसान ने जड़ा ऐसा थप्पड़, गूंज से हिल गया प्रशासन...लेखपाल पर गिरी गाज
Tue, 25 Jun 2024 12:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:52 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तहसीलदार को थप्पड़ जड़ने के मामले में किसान को जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए लेखपाल निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
UP: जमीनी विवाद सुलझाने गए तहसीलदार को जड़ा थप्पड़
- फोटो : video grab
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में किसान द्वारा तहसीलदार को जड़े तमाचे के मामले में एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसएसपी को पत्र भेजा गया है। वहीं सोमवार को एसडीएम से किसान नेता मिले और किसानों की जमानत देने एवं तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
शनिवार को जमीन के विवाद के मामले में तहसीलदार लालता प्रसाद नगला तुर्सी सलेमपुर गए थे। इसी दौरान उनका किसान वीरेश्वर एवं धर्मेद्र के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान तहसीलदार ने तमाचा मारने का प्रयास किया तो किसान ने तहसीलदार को तमाचा जड़ दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने दोनों को जेल भेज दिया।

वीडियो हुआ वायरल
मामले का वीडियो वायरल होन के बाद भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र यादव के निर्देशन में एसडीएम से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने एवं जेल गए किसानों को रिहा करने की मांग की। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जिला अध्यक्ष प्रेम अतुल यादव व मंडल उपाध्यक्ष अजीत यादव एसडीएम से मिलने पहुंचे। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए हल्का लेखपाल जगत प्रकाश को निलंबित कर दिया। वहीं पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है।

लेखपाल निलंबित
एसडीएम जसराना सत्येंद्र सिंह ने बताया कि तहसीलदार के साथ हाथापाई के समय लेखपाल एवं पुलिस बल ने अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया। लेखपाल को निलंबित करने के साथ ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र भेजा गया है।