{"_id":"5dd03a998ebc3e548f556f0f","slug":"accident-tractor-firozabad-news-agr415470945","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटी, युवक की दबकर दर्दनाक मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। मिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर को पलटता देख चालक कूद गया। लेकिन ट्रैक्टर-ट्राली उसके ऊपर ही आकर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही परिजन फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
लभौया निवासी कन्ही (25) पुत्र संतोष अपने ट्रैक्टर से मिट्टी का भराव कर रहा था। ट्रैक्टर लेकर युवक दीवानी के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में सड़क पर खुले पड़े अधूरे नाले को देख ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर को पलटता देख चालक उससे कूद पड़ा। चालक के कूदते ही ट्रैक्टर-ट्राली भी पलट गई। जिससे युवक उसके नीचे दब गया।
साथी ट्रैक्टर चालक ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवारीजन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। ट्रामा सेंटर में मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया और शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।