{"_id":"12cc0644f142f51ac45556f3a86468d6","slug":"accident-on-the-highway-fifty-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बस पलटी, पचास घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बस पलटी, पचास घायल
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज के नैशनल हाईवे पर ग्राम सैंदलपुर के पास राजस्थन परिवहन की धौलपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में बैठी सभी सवारियों के चोटें आयीं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस प्रशासन की टीमों ने घायलों को उपचार जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं दुर्घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये।
बता दे, मामला दोपहर करीब एक बजे का है जब राजस्थान परिवहन की धौलपुर डिपों की बस संख्या आरजे 11 एपी 0626 आगरा से इटावा जा रही थी। ग्राम सैंदलपुर के पास बस अनियंत्रित हो पहले डिबाइडर से टकराते हुए खेत में जाकर पलटी। बस में सवार सभी सवारियां के गंभीर चोट आई। कोई बस की छट से टकराया, तो कोई खिड़की से। किसी के सिर में चोट आई, तो किसी हाथपैरों में। हादसे में छोटे-छोटे बच्चे भी बुरी तरह से जख्मी हो गए।
राजस्थान के अशोक और उनकी पत्नी प्रीती अपने बच्चे का मुंडन कराने जा रही थी। दंपति के साथ दोनों बच्चे भी घायल हो गए। इटावा निवासी अनवर और उनकी पत्नी रीना सहित दुधमुंहे अनम के भी सिर में काफी चोटें आयीं। सतेंद्र, हरिओम निवासी टूंडला, नीलम दुबे निवासी जसवंत नगर, इटावा के मुकेश और उनकी पत्नी सपना के पैरों में गंभीर चोटें आयीं। सभी को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। क्षेत्र में चल रहे चुनाव के कारण पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। इस कारण घायलों को तत्काल राहत मिल सकी। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिये कई जगहों से एंबुलेंस भी मौके पर मंगा ली गयी थीं। सवारियों का कहना था कि चालक के तंबाकू बनाने की चक्कर में हादसा हुआ।