फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident me maa ki death

बाइक सवार मां-बेटे को वाहन ने रौंदा, मां की मौत

Thu, 24 Oct 2019 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
accident me maa ki death
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। आगरा से दवा लेकर बाइक से मैनपुरी जा रहे मां-बेटे को एक वाहन ने रौंद दिया। जिसमें मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे ने सारी जानकारी परिवारवालों को दी।
विज्ञापन

मैनपुरी की पुलिस लाइन हिंदपुरम कॉलोनी निवासी मुन्नी देवी (55) पत्नी राजकिशोर अपने बेटे पंकज (25) के साथ आगरा से दवा लेकर बाइक द्वारा मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी बाइक बालाजी के समीप हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायल मां-बेटे को लेकर अस्पताल आई।
विज्ञापन

इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया। पंकज ने मोबाइल के जरिए हादसे की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई और परिजन मैनपुरी से शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए। इधर, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed