फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident in bhagwat katha

भागवत में दौड़ी अनियंत्रित कार, युवती सहित दो घायल

Fri, 10 Jan 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
accident in bhagwat katha
गोपाल नगर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान हवन पाण्डाल में घुसी गाडी को थाने ले जाती पुलिस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के गोपालनगर में शुक्रवार शाम को भागवत कथा के दौरान दौड़ी अनियंत्रित कार की चपेट में आकर युवती एवं टेेंट का कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कार को अपने साथ ले गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना उत्तर के शिवाजी मार्ग स्थित गोपाल नगर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार शाम एक कार में चाबी लगाकर कथा में चला गया। तभी किसी ने गाड़ी को चालू कर गियर डाल दिया। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर दौड़ने लगी। युवती और अन्य लोगाें से टकराते हुए कार सामने खड़ी दीवार से टकरा कर बंद हो गई।
विज्ञापन

हादसे में जनपद एटा के मानिकपुर जलेसर रोड निवासी युवती सुरभि उर्फ गोलू जैन (23) पुत्री सुधीर जैन और टेंट कर्मी नई दिल्ली के निवासपुर गली नं. 13 एवं हाल निवासी थाना लाइनपार के नगला बिश्नू के अजय गुप्ता (35) पुत्र रामसरन गुप्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुरभि अपनी मां मंजू देवी के साथ गोपालनगर स्थित अपनी बुआ सरोज देवी जैन के घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना उत्तर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सुरभि को गंभीर हालत में प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी पर नगर विधायक मनीष असीजा अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों के परिजनों से बातचीत करने के साथ उचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed