{"_id":"6279679f3d0f0a0a544f7332","slug":"accident-firozabad-news-agr532982532","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी को पेपर दिलाने जा रहे चाचा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी को पेपर दिलाने जा रहे चाचा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतीजी को पेपर दिलाने जा रहे चाचा की मौत
छात्रा की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। थाना नगला खंगर के नगला गुलाल में अपनी भतीजी को पेपर दिलाने जा रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
अविनाश कुमार (26) निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर अपनी भतीजी सुरभि यादव पुत्री रविंद्र सिंह को बाइक से बीएससी फाइनल बॉटनी का पेपर दिलाने अपने गांव से शिकोहाबाद स्थित शिक्षण संस्थान जा रहे थे, जैसे ही वह अपनी भतीजी के साथ गांव लोहिया पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में वह आ गए। जिससे अविनाश और सुरभि गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बीच रास्ते में ही अविनाश ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा सुरभि की हालत गंभीर बनी हुई है।
चार दिन पहले हुई थी पिता की मौत
पांच मई को अविनाश के पिता सुरेशचंद्र की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके कारण परिवार में पहले से ही मातम छाया हुआ था, तब तक अविनाश की सूचना मिलने से घर में बुरी तरह चीख-पुकार मच गई।