{"_id":"623e0bcfc17605005b4682de","slug":"accident-firozabad-news-agr5282084104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत
- बंबा बाईपास केनरा बैंक के सामने हुआ हादसा, मृतक नहीं हो सकी शिनाख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बंबा बाईपास मार्ग स्थित केनरा बैंक के सामने ट्रैक्टर असंतुलित होकर बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और ट्रैक्टर असंतुलित होकर नाले में चला गया। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर को नाले से निकालवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।
ट्रैक्टर चालक ट्राली में ईंटों को लेकर आसफाबाद चौराहा से बंबा बाईपास मार्ग होता हुआ ककरुऊ कोठी की तरफ आ रहा था। रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केनरा बैंक के सामने पहुंचा था, तभी ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया। इससे 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर नाले में चला गया। पुलिस मृतक की पहचान को प्रयास कर रही है। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि ट्रैक्टर की चपेट में आने डसे बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान को प्रयास किए जा रहे है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है।