{"_id":"5fde3f188ebc3e41a325bf94","slug":"accident-firozabad-news-agr472607688","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सहित दो की मौत
विज्ञापन
भारत- मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक सहित दो की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाए हैं।
थाना उत्तर के कोटला रोड मंडी समिति के समीप शनिवार को दोपहर को फरिहा कोटला की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा ऑटो ने रोड के किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में थाना नारखी के कछपुरा निवासी रवींद्र पाल सिंह (40) पुत्र रामपाल सिंह एवं दो किशोरी निशा एवं सीता घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाए। उपचार के दौरान रवींद्रपाल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
दूसरा हादसा थाना रसूलपुर के समीप शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे हुआ। मध्य प्रदेश जिला मुरैना के अंबा के हरिजन बस्ती निवासी भारत (22) पुत्र जमुना प्रसाद, ऋषभ (18) पुत्र विमल एवं थाना उत्तर के टापाकलां निवासी करन (17) पुत्र विनोद के साथ अपनी ननिहाल टापाकलां में आ रहा था। उसकी बाइक जैसे ही थाना रसूलपुर के समीप पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में कट मार दिया जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने भारत को मृत घोषित कर दिया। अन्य सड़क हादसों मे थाना टूंडला के धरहौली निवासी बिश्नू (26) पुत्र बांकेलाल का थाना टूंडला के राजा का ताल पुलिस चौकी के पास हादसे में घायल हो गए। वहीं इंद्रानगर उत्तर निवासी रामू (14) पुत्र मुकुंदीलाल भी सड़क हादसे में घायल हो जाने के कारण उपचार को जिला अस्पताल लाए हैं।