फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident

मजदूरों को छोड़कर वापस लौट रही बस ट्रक से भिड़ी, चार गंभीर घायल

Thu, 21 May 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
accident
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे पर बस और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस व ट्रक के दोनों चालकों सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। बस गुजरात से बिहार प्रवासी मजदूरों को छोड़कर वापस लौट रही थी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार शाम सात बजे करीब की है। ट्रक संख्या यूपी 75 एच 8056 जयपुर से रेलवे का बिजली का सामान लेकर रायबरेली जा रहा था। ट्रक टूंडला से निकलकर प्रभात कोल्डस्टोरेज के सामने पहुंचा तभी रोंग साइड से आ रही गुजरात की बस से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। ट्रक में लदा सामान सड़क पर बिखर गया था।
विज्ञापन

हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक व बस में फंसे चालकों को निकालकर सीएचसी भिजवाया, जहां उनकी हातल गंभीर होने पर फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। हादसे में घायल बस चालक दिनेश कुमार, उसके सह चालक रज्जाक व आशिक निवासी भावनगर, गुजरात हैं वहीं ट्रक चालक झब्बूलाल निवासी लल्लूपुरा, मैनपुरी हैं। बस चालक रज्जाक ने बताया कि वे गुजरात से प्रवासी मजदूरों को बिहार छोड़कर लौट रहे थे। बस को दिनेश चला रहा था तथा वह व आशिक सो रहे थे तभी हादसा हो गया। यदि बस में मजदूर होते तो गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाईवे पर रोंग साइड से आ रही बस व ट्रक में हादसा हुआ है। हादसे बहुत ही भायानक था, किंतु शुक्र है कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। - ज्ञानेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed