फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accident death,Road accidents,accident death news,master dhaba,katfori accident

सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन व एक महिला घायल

Tue, 07 Sep 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
accident death,Road   accidents,accident death news,master dhaba,katfori accident
कठफोरी (फिरोजाबाद)। कस्बा स्थित मास्टर ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक किशोरी और महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाब बाड़ी निवासी विजयपाल (22) पुत्र सुनील कुमार मंगलवार को अपनी12 वर्षीय बहन मोहिनी और सपना पत्नी पवन कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद स्थित बालाजी महाराज के दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद वह घर लौट रहा था। कस्बा कठफोरी के समीप मास्टर ढाबा के पास तेज गति से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजयपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं सपना और मोहिनी घायल हो गईं। आसपास के लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी कठफोरी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल महिला और किशोरी को आनन फानन उपचार के लिए सैफई स्थित अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने विजय पाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष सिरसागंज प्रवींद्र कुमार का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। महिला व किशोरी घायल है। जिनको उपचार के लिए सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed