{"_id":"5d82767e8ebc3e016308e882","slug":"acccident-firozabad-news-agr4064238151","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने छात्रा को कुचला, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने छात्रा को कुचला, मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बर्षा - मृतक (डंपर की टक्कर से छात्रा की मौत फाइल फोटो )
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मटसेना-विजयपुरा मार्ग पर सरगवां के समीप स्कूल पढ़ने जा रही साइकिल सवार हाईस्कूल की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण ब्रेकर लगवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर ढाई घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
थाना मटसेना के सरगवां निवासी वर्षा कुशवाह (15) पुत्री रामवीर सिंह कुशवाह ग्राम बरामई स्थित वीणा वादिनी विद्या मंदिर में हाईस्कूल की छात्रा थी। बुधवार को सुबह आठ बजे घर से पढ़ने के लिए साइकिल पर सवार होकर निकली। विजयपुरा से मटसेना की ओर जाने वाले मार्ग पर जैसे ही छात्रा ने रोड क्रास करने का प्रयास किया। अचानक आए डंपर ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। छात्रा के डंपर के पहिया के नीचे आ जाने के कारण मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। छात्रा के परिजन और रिश्तेदार भी पहुंच गए।
सूचना पर एसएचओ मटसेना राजेश कुमार, सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा, एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा के साथ कई थानों का फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहना था कि इसी स्थान पर पिछले दिनों छह हादसे हो चुके हैं। ग्रामीण हादसे वाले स्थान पर ब्रेकर बनवाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा ने मुआवजा दिलाने और ब्रेकर बनवाने काभरोसा दिया। इसके बाद करीब सवा दस बजे ग्रामीणों ने जाम खोला और पुलिस ने शव को उठाकर जिला अस्पताल भिजवाया और डंपर को कब्जे में ले लिया है।