फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   AC for doctors, patients don't even get cooler air

Firozabad News: डॉक्टरों के लिए एसी, मरीजाें को कूलर की हवा भी नसीब नहीं

Thu, 25 Apr 2024 04:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Apr 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
AC for doctors, patients don't even get cooler air
फिरोजाबाद। स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के कमरों को एसी ठंडा कर रहे हैं। लेकिन मरीजों को कूलर की हवा भी नसीब नहीं है। बरामदे में भर्ती मरीज लू और गर्मी की तपिश का सामना करने के लिए मजबूर हैं।बुधवार को तापमान 39 डिग्री तक रहा। गर्मी और लू से परेशान लोग बीमार पड़ रहे हैं और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। लेकिन भर्ती मरीजों की हालत गर्मी से अस्पताल में और बिगड़ रही है। क्यों कि गर्मी से निजात दिलाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं। बुधवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि वार्ड नंबर चार और पांच के बरामदे में मरीज भर्ती थे। दोनों ही वार्ड के बरामदों में कूलर शोपीस बने थे। कूलर का विद्युत कनेक्शन तक नहीं किया गया था।
विज्ञापन

इस बरामदे में भर्ती मरीजों की हालत गर्मी से और बिगड़ रही थी। मरीजों का कहना था कि दोपहर में धूप और लू झेलनी पड़ती है। कूलर एक बार भी नहीं चला। स्टॉफ से कहा तो वह अनसुना कर देता है।
विज्ञापन




एचडीयू वार्ड में एसी नहीं कर रहा काम
एचडीयू वार्ड में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। इस वार्ड में लगा एसी चालू था, लेकिन कार्य नहीं कर रहा था। कमरे में उमस बनीं हुई थी। कई मरीज तो घबराहट से बैठे नजर आए। गर्मी से परेशान बुजुर्ग ने कपड़ा गीला करके अपने बदन पर ओढ़ा हुआ था। मरीज का कहना था कि रातभर गर्मी से परेशान रहते हैं। गर्मी की वजह से घबराहट और ज्यादा बढ़ जाती हैं। स्टाफ कोई सुनवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाली कमरे में चल रहा था एसी व पंखे
मेडिसन विभाग का कमरा नंबर 12 चिकित्सकों के बैठने का कमरा है। दोपहर 12:30 बजे इस कमरे में कोई नहीं बैठा था। यहां एसी चालू था। इसके साथ ही इस कमरे में लगे दो पंखे भी चल रहे थे। कुल मिलाकर यहां बिजली का दुरुपयोग हो रहा था। इसी तरह हर ओपीडी में एसी लगे हैं और सभी एसी चालू अवस्था में हैं। जहां एसी खराब हैं, उन ओपीडी में एसी को नया बदलवा दिया जाता है। यहां तक कि स्टाफ के पास लगे कूलर भी चालू हो गए हैं।


एसी नहीं चल रहा
-चार दिन से एचडीयू वार्ड में भर्ती हूं। यहां गर्मी ने ज्यादा परेशान कर रखा है। कमरे में एसी तो लगा है, लेकिन कार्य नहीं कर रहा है। उमस और गर्मी वार्ड में इतनी है कि मैंने अंगौछे को गीला कर लपेट लिया है।
रामभरोसे, रहना

स्टाफ ने नहीं चलाया कूलर
-बेटे के पेट में दर्द है, इसलिए चार दिन से वार्ड नंबर चार के बरामदे में भर्ती है। यहां दोपहर में लू झेलनी पड़ती है। गर्मी में भी बेचैनी बनी रहती है। स्टाफ से कूलर चलाने को कहा तो बोले कि बाद में चलेगा।
उर्मिला, महादेव नगर

-गर्मी की बजह से डायरिया हो गया है। चिकित्सक ने भर्ती होने के लिए कहा तो चार दिन से भर्ती है। बरामदे में गर्मी इतनी लगती है कि दोपहर में धूप आ जाती है। गर्मी से पहले से परेशान थे, अस्पताल में ज्यादा परेशान हो गए।

सोना, आसफाबाद



-सभी वार्डों में गर्मी से निपटने के लिए कूलर चालू करा दिए गए हैं। फिर भी जहां कमी है, उनको ठीक कराया जाएगा। मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं कर रहे हैं, इसलिए हम प्रतिदिन वार्डों का राउंड लेते हैं।
डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed