{"_id":"68c1b7b69b293ac8410074a1","slug":"ac-and-coolers-were-found-running-on-stolen-electricity-report-on-23-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-155880-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चोरी की बिजली से एसी और कूलर चलते मिले, 23 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चोरी की बिजली से एसी और कूलर चलते मिले, 23 पर रिपोर्ट
Wed, 10 Sep 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम। सोर्स: विद्युत विभाग।
फिरोजाबाद। विद्युत निगम की टीम ने बुधवार को तड़के उप केंद्र इंडस्ट्रियल एस्टेट, सुहाग नगर, रसूलपुर और गांधी पार्क उप केंद्रों से जुड़े मोहल्लों में जांच की। इसमें 23 घरों में एसी, कूलर आदि चोरी की बिजली से चलते पकड़े। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कार्रवाई उप केंद्र इंडस्ट्रियल एस्टेट, सुहाग नगर, रसूलपुर और गांधी पार्क उप केंद्रों पर की गई। दोनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 23 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले सामने आए। इन घरों में कूलर, एसी चलते मिले। टीम के कार्रवाई करता देख कुछ लोगों ने विद्युत पोल से जुड़े तार को हटाने की भी कवायद की। टीम ने उन लोगों को चिन्हित कर लिया। सभी की वीडियोग्राफी कराई गई है। विभाग की ओर से इन सभी मामलों में भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत एंटी पावर थेफ्ट थाने में मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विद्युत चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
इन क्षेत्रों में 35 से 45 फीसदी लाइन लॉस
शहर में बिजली चोरी सर्वाधिक रामगढ़, रसूलपुर, नई आबादी से जुड़े इलाके में होती है। इन इलाकों में लाइन लॉस 40 से 45 फीसदी तक है। इन इलाकों में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की टीम प्रयासरत है।