{"_id":"6047bbe18ebc3ee61e7cdb93","slug":"abusive-comment-on-central-minister-abusive-comment-facebook-policy-firozabad-teacher-firozabad-professor-professor-abusive-comment-abusive-comment-on-smiriti-firozabad-news-agr4839477143","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री पर अश्लील टिप्पणी के मामले में हिंदूवादी संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री पर अश्लील टिप्पणी के मामले में हिंदूवादी संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिला केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अश्लील एवं अशोभनीय टिप्पणी करने वाले एसआरके कॉलेज प्राध्यापक की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य संगठनों ने प्राध्यापक को गिरफ्तार करने और प्रबंध समिति से निलंबन की मांग की।
एसआरके कॉलेज में इतिहास विभाग के प्राध्यापक शहरयार अली ने विगत दिनों फेसबुक पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इंगित करते हुए अश्लील टिप्पणी की थी। मामले में नगर निगम पार्षद उदय प्रताप की तहरीर पर शहयार अली के विरुद्व विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की बैठक विभाग अध्यक्ष रमाकांत पचौरी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्राध्यापक को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए। महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कॉलेज प्रबंध समिति से प्राध्यापक को निलंबित करने की मांग की अन्यथा की स्थिति में कॉलेज प्रबंध समिति के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करने की चेतावनी दी। चेतावनी देने वालों में धर्मेंद्र गोस्वामी, नितिन आर्य, पप्पू पुष्कर, विक्रम सिंह, राहुल सविता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
एसआरके कॉलेज में शिक्षकों से मिलीं औटा उपाध्यक्ष
विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा मंगलवार को एसआरके कॉलेज पहुंची। औटा पदाधिकारी ने कॉलेज प्राध्यापकों के साथ मीटिंग की। बताया जाता है कि उन्होंने डॉ शहरयार अली के मामले में भी स्थानीय शिक्षकों से चर्चा की। हालांकि पूछे जाने पर औटा पदाधिकारी ने मामले की पूरी जानकारी के बाद ही कुछ कहने की बात कही।