{"_id":"6787ed210ce9410229040e52","slug":"abuse-scuffle-with-electricity-corporation-team-in-basai-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-140920-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बसई में विद्युत निगम की टीम के साथ गाली गलौज, हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बसई में विद्युत निगम की टीम के साथ गाली गलौज, हाथापाई
Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। एकमुश्त समाधान योजना के तहत गांव बसई में बुधवार को कैंप कर रही विद्युत निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई कर दी। जेई ने घटना को लेकर थाने में तहरीर दी है।।
विद्युत निगम की एक टीम बुधवार दोपहर दो बजे जेई विशाल कुमार के नेतृत्व में गांव बसई में शिविर लगाकर एकमुश्त समाधान योजना के तहत बिल जमा करा रही थी। टीम में निगम के अनिल कुमार, विजय प्रताप सिंह, केशव कुमार, शैलेंद्र कुमार, शिव कुमार, राजेश कुमार कर्मी उपभोक्ताओं को योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के मुन्नेश पौनियां ने अपने चार पांच साथियों के साथ आकर टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
निगम के कर्मचारियों ने उनके इस व्यवहार का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए पिटाई कर दी। पिटाई होने पर निगम के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। जेई विशाल कुमार ने बताया कि मामले में उन्होंने थान में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।