फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Abheer-Gulam boasts a lot on Holi in Suhaganagari

सुहागनगरी में होली पर खूब उड़ा अबीर-गुलाल

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Abheer-Gulam boasts a lot on Holi in Suhaganagari
होली पर नृत्य करती युवतियां।
सुहागगरी में होली का त्योहार उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद जौ भूनकर लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। सड़कों पर लगे डीजे व साउंड सिस्टम पर युवाओं ने खूब मस्ती की।  
विज्ञापन

होली के त्योहार पर दोपहर में महिलाओं ने होलिका पूजन किया। रात आठ बजे शहर में विभिन्न स्थानों पर रखी होलिका जलना शुरू हो गई। होलिका में आग लगते ही लोग गन्ना की बालें भूनने के लिए दौड़ते दिखे। होलिका की परिक्रमा लगाकर के घरों में रखी होलिका को आग लगाई।  सोमवार की सुबह सात बजे से ही लोग होली के रंग में रंग नजर आए। बच्चों की टोलियां ने एकदूसरे के गुलाल एवं अबीर लगाना शुरू कर दिया। युवाओं की टोलियां अलग तो महिलाएं अलग टोलियों में सक्रिय थीं। पॉश कालोनियों का नजारा अलग दिखाई दिया। गणेश नगर, विभव नगर के साथ गुंजन एंक्लेव, ओम अपार्टमेंट, सुहागनगर में भी बच्चों, युवाओं, महिला, पुरुषों, बुजुर्गों ने होली का लुत्फ लिया। युवतियां ठुमके लगा रहीं थी वहीं बच्चे भी थिरक रहे थे।
विज्ञापन

नई आबादी वाले इलाकों में कीचड़-मिट्टी की होली हुई। ग्रामीण अंचल में फाग गाते हुए ढोलक की थाप पर नाचते एवं थिरकते हुए होली के हुरियारे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed