फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Abhaydeep became the District President of Gram Panchayat Officers Association

Firozabad News: ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अभयदीप बने जिलाध्यक्ष

Sat, 11 Mar 2023 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Mar 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Abhaydeep became the District President of Gram Panchayat Officers Association
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अभयदीप बने जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की फिरोजाबाद ब्लॉक में आयोजित बैठक में संगठन का द्विवार्षिक चुनाव कराया गया। इसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष अभयदीप तथा महामंत्री आदित्य मिश्रा चुने गए। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
ग्राम पंचायत अधिकारी संघ फिरोजाबाद का वार्षिक बैठक सदर ब्लॉक में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शाखा फिरोजाबाद का चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए आदित्य मिश्रा ने अभयदीप का नाम रखा। वहीं महामंत्री पद के लिए कपिल गौतम ने आदित्य मिश्रा का नाम रखा। सभी पंचायत सचिवों ने समर्थन किया। अध्यक्ष एवं महामंत्री के निर्विरोध चुने जाने के साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक यादव, मीडिया प्रभारी ब्रजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अविनाश मधुकर, द्वितीय उपाध्यक्ष मुनील कुमार, प्रांतीय प्रतिनिधि ब्रजराज, जिला संगठन मंत्री कपिल गौतम को चुना गया। जिला कार्यकारिणी का गठन होने के साथ सभी नौ ब्लाकों के अध्यक्ष को भी चुना गया। अजयपाल सिंह को फिरोजाबाद, अश्वनी कुमार को नारखी, प्रवेंद्र कुमार को हाथवंत,राजकुमार को शिकोहाबाद, श्याम सुंदर को मदनपुर, धर्मेंद्र कुमार को अरांव, अंकित यादव को जसराना, अरुण कुमार को एका,रजनेश यादव को टूंडला ब्लाक का अध्यक्ष चुना गया। शशांक यादव को संप्रेक्षक पद के लिए चुना गया। इस दौरान सभी पंचायत सचिव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed