{"_id":"5f95cc988ebc3e9be74e44ae","slug":"aaganwadi-kendra-firozabad-news-agr4652931149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर आंगनबाडी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को पुष्टहार मिलने की उम्मीद कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर आंगनबाडी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को पुष्टहार मिलने की उम्मीद कम
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में बदलाव के कारण जिले में संचालित दस बाल विकास परियोजनाओं पर पुष्टाहार वितरण का काम ठप हो गया है। इसी के चलते माह सितंबर से जिले को पुष्टाहार की सप्लाई नहीं मिली। ऐसे में आगामी दीपावली पर भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को पुष्टाहार मिलने की संभावना नहीं है।
शासन ने बाल विकास विकास परियोजनाओं से जुडे़ आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत केंद्रों पर ठेकेदारों की जगह अब ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पुष्टाहार का वितरण कराया जाएगा। लेकिन समूह चिन्हिकरण की कार्रवाई पूरी नहीं की जा सकी है। वहीं शासन की ओर से भी अभी तक जिले को पुष्टाहार की सप्लाई नहीं दी गई है।
ऐसे में जिले में दस बाल विकास परियोजनाओं के अधीन संचालित होने वाले 2540 केंद्रों पर पंजीकृत करीब डेढ़ लाख बच्चों को पुष्टाहार वितरण का कार्य अक्तूबर माह से ठप हो गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वितरण व्यवस्था संबंधी कार्रवाई पूरी नहीं होने कारण नवंबर माह में भी पुष्टाहार वितरण की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर ठेकेदार की ओर से पुष्टाहार वितरण की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। स्वयं सहायता समूहों की तैयार पुष्टाहार को केंद्रों पर बंटवाए जाने की योजना है। जिले में गत सितंबर तक का पुष्टहार स्टॉक में था। अब नई सप्लाई मिलने के बाद ही पुष्टाहार का वितरण कराएंगे। - आभा सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी