फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A young man was beaten and injured after colliding with a carb

Firozabad News: करब टकराने पर युवक को पीटकर किया घायल

Tue, 21 Oct 2025 07:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Oct 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten and injured after colliding with a carb
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
- पीड़ित की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत अन्य पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। गांव नगला ऊमर में करब का बोझ टकराने से नाराज युवक ने परिजन संग मिलकर पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


रामब्रेश निवासी नगला ऊमर का आरोप है कि गत 17 अक्तूबर की शाम को उसका छोटा बेटा राघव कृष्ण खेत से बाजरे की करब लेकर घर आ रहा था। रास्ते में उसे धर्मपाल सिंह मिल गया। जिससे करब का बोझ टकरा गया। इस बात पर धर्मपाल नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। राघव ने जब गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के बाद घायल युवक घर आ गया। तभी आरोपी अपने भाई, बेटे सुशील (देव), गोविंद, शिवम के साथ घर में घुस आए और दोबारा मारपीट की। बीच बचाव करने आए पीड़ित पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। शिकोहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed