{"_id":"69c42a444716a3731f02018e","slug":"a-woman-who-had-come-from-kanpur-to-pick-potatoes-died-after-being-hit-by-a-vehicle-on-the-highway-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-170842-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कानपुर से आलू बीनने आई महिला की हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कानपुर से आलू बीनने आई महिला की हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से मौत
Thu, 26 Mar 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो अर्चना
- फोटो : फाइल फोटो अर्चना
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गुंजन चौक के निकट सड़क पार कर रही एक महिला को किसी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। महिला की अस्पताल जे जाते समय ही मृत्यु हो गयी।
हादसा सोमवार देररात गुंजन चौक पर हुआ। कानपुर देहात थाना मूसानगर की गुलोली निवासी अर्चना (34) पत्नी अवधेश सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान किसी वाहन ने उस महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अर्चना गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति अवधेश ने बताया कि अर्चना उसके साथ आलू बीनने का कार्य करने के लिए सिरसागंज आई थी। क्योंकि खुदाई का काम अब पूरा हो चुका है तो वह वापस जाने के लिए गुंजन चौक पर कानपुर जाने वाली बस के लिए सड़क पार कर थे इसी दौरान ये हादसा हाे गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अर्चना को इलाज के लिए सीएचसी सिरसागंज भेज दिया जहां से उसे फिरोजाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने अर्चना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अर्चना का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।