{"_id":"69234e1e891293a0000c221b","slug":"a-woman-locked-herself-in-a-room-with-her-children-and-drank-the-pesticide-all-out-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-161420-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बच्चों को साथ ले कमरे में बंद हुई महिला ने पी लिया कीटनाशक ऑल आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बच्चों को साथ ले कमरे में बंद हुई महिला ने पी लिया कीटनाशक ऑल आउट
Sun, 23 Nov 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के एक अस्पताल में ऑल आउट पीकर बेहोश हुई महिला का उपचार होते संवाद
टूंडला। पति से हुए विवाद के बाद महिला ने अपने दो पुत्रों के साथ कमरे में बंद होकर ऑल आउट (कीटनाशक तरल पदार्थ) पी लिया। परिजन ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, किंतु महिला ने दरवाजा नहीं खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला व उसके बच्चों को बाहर निकाला तथा उपचार के लिए आगरा हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी मनोज उर्फ जितेंद्र राजपूत मजदूरी करता है। रविवार दोपहर मनोज का 35 वर्षीय रूबी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पति से हुए विवाद से क्षुब्ध रूबी ने दोपहर बाद तीन बजे करीब अपने 12 वर्षीय पुत्र अंशुल व नौ वर्षीय शिबू को कमरे में बंद कर लिया। अनजान आशंका को लेकर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, किंतु उसने दरवाजा नहीं खोला। घबराए परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को अर्द्ध बेहोशी हालत में बाहर निकाला।
बेहोश महिला के हाथ में ऑल आउट की शीशी हाथ में थी। वहीं, दोनों बच्चे सुरक्षित थे। पुलिस ने बेहोशी हालत में महिला को उपचार के लिए हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला ने हाथ में ऑल आउट पकड़ी हुई थी। उसके बड़े पुत्र ने ऑल आउट पीने से मना कर दिया था। सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए हैं। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।