फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A week on the road walking to school

एक सप्ताह से सड़क पर चल रहा स्कूल

Sat, 08 Aug 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 08 Aug 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
A week on the road walking to school
किराए के भवन में चल रहे स्कूल को मकान मालिक ने बंद कराया तो शिक्षिका ने सड़क पर स्कूल लगा दिया। अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर बैठकर बच्चे पढ़ाई करते रहे लेकिन अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

 बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करने का प्रदेश सरकार का सपना साकार होता नहीं दिख रहा है। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौकी गेट कन्या में पढ़ रहे बच्चों का क्लास रूम अब सड़क पर आ चुका है। भवन स्वामी ने शिक्षिका और छात्र-छात्राओं को स्कूल से निकाल दिया। इस पर शिक्षिका सरिता सिंह ने बच्चों को सड़क पर पढ़ाना शुरू कर दिया। प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने बताया कि संकुल प्रभारी, एनएसए, बीएसए से शिकायत की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। करीब एक सप्ताह से स्कूल सड़क पर चल रहा है। बड़ा वाहन आने पर सड़क पर पड़ी दरी भी समेटनी पड़ती है। बच्चों के भविष्य के चलते वह उन्हें सड़क पर बैठा कर शिक्षा देने को विवश हैं।
विज्ञापन


एडमीशन लेने पहुंचे शिक्षक
मजबूरी का फायदा तो हर कोई उठाने को तैयार है। पड़ोस में प्राथमिक विद्यालय चौकीगेट बालक संचालित है। स्कूल टाइम में चौकीगेट बालक के शिक्षक सड़क पर शिक्षा ग्रहण करा रही शिक्षिका के पास पहुंचे। उन्होंने बच्चों को उनके स्कूल  में दाखिला दिलाने की बात कही। ताकि एक साथ अधिक एडमीशन दिखाए जाएं। लेकिन शिक्षिका ने विभागीय आदेश न होने पर इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर जांच कर भवन की व्यवस्था कराई जाएगी।
बालमुकुंद प्रसाद, बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed