फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A tractor-trolley full of paddy caught fire due to a high-tension line.

Firozabad News: हाईटेंशन लाइन से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे धान के पयार में लगी आग

Sun, 02 Nov 2025 07:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley full of paddy caught fire due to a high-tension line.
टूंडला के गांव गढ़ी भगवंत के निकट जलता पियार व करब। स्रोतः ग्रामीण - फोटो : टूंडला के गांव गढ़ी भगवंत के निकट जलता पियार व करब। स्रोतः ग्रामीण
- सड़क किनारे रखी ग्रामीणों की करब भी आग की भेंट चढ़ी, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को अलग कर बचाया।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जाए जा रहे धान के पयार में रविवार शाम चार बजे बिजली की चिंगारी से आग लग गई। आग में पयार के साथ ही सड़क किनारे रखी किसानों की करब भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच किसान ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को जलने से बचा लिया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव गढ़ी भगवंत निवासी बबलू कुमार शाम साढ़े चार बजे करीब अपने ट्रैक्टर-ट्राॅली में खेत से नलकूप पर रखने के लिए धान का पयार ले जा रहा था। जब वह गढ़ी भगवंत से एलई जाने वाले मार्ग पर पहुंचा तो ट्रॉली में ऊंचाई तक भरे पियार से लटकते बिजली के तार टकरा गए। तारों के आपस में भिड़ने से निकली चिंगारी से पयार में आग लग गई।
विज्ञापन

आग इतनी तेजी से फैली कि सड़क किनारे रखी गांव के ही राम अवतार, प्रताप सिंह व नरसिंह पाल की करब को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बीच ग्रामीणों की मदद से बबलू ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर दिया। ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई पयार व करब जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed