फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A teenager who ran to catch a buffalo died after being hit by a train

Firozabad News: भैंस को पकड़ने दौड़े किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sun, 23 Mar 2025 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
A teenager who ran to catch a buffalo died after being hit by a train
फिरोजाबाद। ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार शाम ढोलपुर के पास हुई। ट्रेन की चपेट में आने से किशोर का शव क्षत विक्षत हो गया था। परिजन उसे खोजते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए। पुलिस पहुंची तो केवल हाथ का टुकड़ा मिला। जांच करते हुए पुलिस किशोर के घर पहुंची। परिजन ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया है।
विज्ञापन

आलमपुर, जारखी निवासी अवधेश कुमार का 16 वर्षीय बेटा रघु शनिवार को घर पर था। तभी उसकी भैंस खूंटा तोड़कर भागने लगी। इस पर रघु ने भैंस का पीछा किया। भैंस भागते हुए रेलवे ट्रैक पर आ गई। इसी दौरान भैंस पकड़ने के चक्कर में रघु ट्रेन की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद परिजन खोजते हुए पहुंचे तो उसका क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला। शव लेकर चले गए। सूचना पर लाइनपार पुलिस पहुंची। पुलिस को ट्रैक पर कटा हुआ हाथ मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस जांच करते हुए किशोर के घर पहुंची। घर वालों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव परिजन के सिपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर लाइन पार ने बताया कि भैंस को पकड़ने के चक्कर में किशोर ट्रेन की चपेट में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed