फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A short circuit caused a fire in a farmer's house.

Firozabad News: शॉर्ट सर्किट होने से किसान के घर में लगी आग

Sun, 23 Nov 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in a farmer's house.
शिकोहाबाद। नगला कोठी में एक किसान के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते उसके घर में रखा हुआ हजारों का सामान एवं अनाज जलकर राख हो गया। रविवार को लेखपाल ने गांव में जाकर घटना का जायजा लिया है। इस घटना में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के आरौंज नगला कोठी निवासी महीपाल सिंह अपने घर पर परिजन के साथ सो रहा था। तभी अचानक शनिवार देररात उसके घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयवाह रूप धारण कर लिया। इस घटना से परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में किसान के घर का हजारों रुपयों का सामान, कपड़े एवं लगभग एक क्विंटल अनाज जलकर राख हो गया। रविवार को लेखपाल शिवांश मोहन मिश्रा ने मौके पर जाकर घटना में हुए नुकसान का आकलन किया। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। एसडीएम शिकोहाबाद/प्रभारी डीएसओ फिरोजाबाद डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना शॉर्ट सर्किट की वजह से होना प्रतीत हुई है। आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed