फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A raging fire in the warehouse of furniture, child's death

फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, बालिका की मौत

Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
A raging fire in the warehouse of furniture, child's death
आग के बाद मलबे में तब्दील फर्नीचर का गोदाम
 मंगलवार सुबह नगर के स्टेशन रोड स्थित हरियाणा फर्नीचर हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई और इसमें जलकर मानसिक रूप से बीमार एक बालिका (12) की जलकर मौत हो गई। आग में गोदाम में रखी स्कूटी सहित लाखों रुपए  का माल जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद मलबा हटाने के दौरान बालिका का शव मिला और इससे सनसनी फैल गई, साथ ही सवाल भी खड़े हुए कि बालिका गोदाम में कैसे पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर हरीमोहन शर्मा की हरियाणा फर्नीचर के नाम दुकान है। दुकान के  पीछे ही उनका गोदाम है।मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे  गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगी तो मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी दुकान पर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग ने बुझाने के प्रयास शुरू किए, इसी बीच उसका पानी समाप्त हो गया। इसके बाद फीरोजाबाद से भी दमकल बुलाई गई। करीब साढ़े तीन घंटे बाद आग काबू में आई। तब तक गोदाम में रखे सोफे,  बेड, प्लाई बोर्ड, गद्दे और स्कूटी आदि जलकर राख हो गई। जले सामान के मलबे को हटाने पर बालिका का शव बरामद हुआ। इसके बाद एसडीएम डाक्टर पंकज वर्मा, सीओ विजय कुमार, नायब तहसीलदार व थाना  प्रभारी मौके पर पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद बालिका की  शिनाख्त तेलमिल रोड निवासी संजय चक की पुत्री शिवी उर्फ रश्मि 12 के रूप  में हुई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ने बताया कि सुबह गोदाम खोलने के बाद वहां काम करने वाले कर्मचारी दुकान पर चले गए थे, गोदाम खुला हुआ था। बालिका मानसिक रूप से बीमार थी और सुबह घर से निकल गई थी। बालिका आग में कैसे घिर गई। आग शार्ट सर्किट से लगी या बालिका ने लगाई, ये भी अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed