{"_id":"6480ce73f54ceaefa60076a6","slug":"a-mob-thrashed-a-young-man-for-molesting-a-woman-firozabad-news-c-25-1-183087-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: महिला से छेड़खानी पर एक युवक को भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: महिला से छेड़खानी पर एक युवक को भीड़ ने पीटा
Thu, 08 Jun 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहा पर एक महिला के सथ छेड़खानी कर रहे एक युवक को आमजन ने जमकर पीटा। पहुंची पुलिस युवक को थाना लेकर गई। बुुधवार दोपहर कोटला रोड निवासी एक महिला किसी कार्यवश कोटला चुंगी की ओर आ रही थी। उसी बीच एक युवक उसके पीछे लग गया। युवक काफी दूर तक महिला का पीछा करता रहा। रास्ते में जैसे ही वह कोटला चुंगी पर आया। वैसे ही युवक ने महिला को रोक कर उससे मोबाइल नंबर पूछा। युवक की हरकत से गुस्साई महिला ने शोर मचा दिया। जिससे वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। जैसे ही लोगों को युवक की हरकत का पता चला। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस युवक को थाने लेकर गई।
दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
फरिहा। थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार जेल भेजा है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है।
थाना फरिहा के गांव अमित राठौर पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज है। पुलिस को उसकी कई दिन से तलाश थी। एक सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने दबिश देकर अभियुक्त अमित राठौर को कोडर गेट मुस्तफाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।