फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A massive fire broke out in a transformer with a loud explosion.

Firozabad News: ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ लगी भीषण आग

Sat, 11 Apr 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a transformer with a loud explosion.
संतोष नगर ​स्थित ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें। वीडियो ग्रैव - फोटो : संतोष नगर ​स्थित ट्रांसफार्मर से उठती आग की लपटें। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला संतोष नगर गली नंबर-1 में डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय के पूर्वी गेट के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए और कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना उत्तर के मोहल्ला संतोष नगर गली नंबर-एक में ट्रांसफार्मर से अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते उसमें से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। पास के घरों और दुकानों में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। आग फैलने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के नागरिकों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed