{"_id":"69446919aba69aa6800e38d1","slug":"a-mason-died-after-coming-into-contact-with-a-high-tension-power-line-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-163309-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
Fri, 19 Dec 2025 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। फाइल फोटो अनिल कुमार
- फोटो : Samvad
सिरसागंज। छदामी की मठिया के पास बृहस्पतिवार को मकान की तीसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे राजमिस्त्री की हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई।
ग्राम नगला भजौरी निवासी अनिल कुमार (44) राजमिस्त्री था। वह राकेश के मकान में तीसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था। इसी दौरान मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से बल्ली छू हो गई। करंट की चपेट में आकर अनिल गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
राजमिस्त्री की मौत की जानकारी होते ही मकान स्वामी मौके से गायब हो गया। सूचना पर मृतक के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।