फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A man was duped of Rs 5.33 lakh in the name of providing a government job.

Firozabad News: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5.33 लाख रुपये की ठगी

Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 5.33 lakh in the name of providing a government job.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
टूंडला। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक शातिर ठग ने टूंडला के एक युवक से पांच लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला शाला निवासी उदयवीर सिंह के मोबाइल पर 13 सितंबर 2025 को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया और इसके एवज में रुपयों की मांग की। उदयवीर सिंह ने बताया कि वे शातिर ठग के झांसे में आ गए और नौकरी की उम्मीद में उन्होंने ठग द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खाता नंबरों में पांच लाख 33 हज़ार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने और नौकरी न लगने पर जब उन्होंने ठग से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जांच के उपरांत आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed