फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A library was operating in the basement; fire safety measures were found lacking in four hospitals.

Firozabad News: बेसमेंट में चल रही थी लाइब्रेरी, चार अस्पतालों में अग्निसुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले

Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
सार

शिकोहाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित शान्वी हॉस्पिटल में तो अग्निशमन की कोई व्यवस्था स्थापित ही नहीं पाई गई, जिस पर टीम ने संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत सिस्टम लगाने को कहा।

विज्ञापन
A library was operating in the basement; fire safety measures were found lacking in four hospitals.
अग्निशमन यंत्रों की जांच करते विभाग के अधिकारी। स्रोतः विभाग - फोटो : अग्निशमन यंत्रों की जांच करते विभाग के अधिकारी। स्रोतः विभाग

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में संचालित होटलों, अस्पतालों, स्कूलों और कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच के लिए सोमवार को भी अग्निशमन विभाग की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार अस्पताल में अग्निसुरक्षा के इंतजाम शून्य मिले। इसके अलावा एक कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित मिला, जिससे तत्काल बंद कराया गया।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिकोहाबाद के मुस्तफाबाद रोड पर संचालित एसडी लाइब्रेरी में बड़ी लापरवाही सामने आई। यह लाइब्रेरी नियमों को ताक पर रखकर बेसमेंट में चलाई जा रही थी, जहां आपातकालीन निकास की उचित व्यवस्था नहीं थी। अग्निशमन विभाग की टीम ने प्रबंधक को इस बेसमेंट लाइब्रेरी को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जांच के दौरान जहां कई अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं, वहीं कुछ बड़े अस्पतालों की पोल भी खुल गई। शिकोहाबाद के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित शान्वी हॉस्पिटल में तो अग्निशमन की कोई व्यवस्था स्थापित ही नहीं पाई गई, जिस पर संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत सिस्टम लगाने को कहा गया। इसके अलावा टूंडला के केएस चैरिटेबल हॉस्पिटल, शिकोहाबाद के राधे गोविंद हॉस्पिटल और आरके फोर्टिस में फायर सेफ्टी उपकरण तो लगे थे, लेकिन वे अकार्यशील (खराब) दशा में धूल फांक रहे थे। इन सभी के स्वामियों को चेतावनी देते हुए सिस्टम को तुरंत चालू करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed