फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A girl and a girl who were making a reel got injured after falling from the roof.

Firozabad News: रील बना रही किशोरी व युवती छत से गिरकर घायल

Thu, 07 Dec 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Dec 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
A girl and a girl who were making a reel got injured after falling from the roof.
शिकोहाबाद। रील बनाने के चक्कर में छत पर खड़ी किशोरी एवं युवती छत से नीचे गिर पड़ीं। इस घटना में दोनोें ही लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी चौराहा निवासी तान्या गुप्ता (17) एवं निहारिका (19) बृहस्पतिवार को छत पर खड़ी होकर मोबाइल से रील बना रही थीं। रील बनाने के दौरान इतनी मग्न हो गईं कि वह छत से खपरैल पर आ गिरीं, जिससे खपरैल टूट गई। इससे दोनों ही जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना से परिजन के भी होश उड़ गए। गंभीर रूप से घायल हुई किशोरी एवं युवती को उपचार के लिए तत्काल ही परिजन ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। मोबाइल से रील बनाने की पुष्टि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed