{"_id":"67a0f523571d316a59060763","slug":"a-gathering-of-contractors-was-seen-in-the-water-supply-department-dirt-was-found-in-the-workshop-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-142022-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जलकल विभाग में दिखा ठेकेदारों का जमावड़ा, वर्कशॉप में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जलकल विभाग में दिखा ठेकेदारों का जमावड़ा, वर्कशॉप में मिली गंदगी
Mon, 03 Feb 2025 10:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
- फोटो : नगर निगम परिसर में निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
फिरोजाबाद। औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे नगर आयुक्त को नगर निगम के जलकल विभाग में ठेकेदारों का जमावड़ा मिला। वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर पसरी गंदगी और जलभराव पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने एक्सईएन को बेवजह ठेकेदारों की आवाजाही पर रोक लगाने व वर्कशॉप के गेट पर जलभराव व कबाड़ की समस्या निदान के निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त ऋषिराज ने सोमवार को नगर निगम के जलकल विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलकल विभाग में अधिकारी व कर्मचारियों के कक्ष में ठेकेदारों का जमावड़ा दिखा। कारण पूछे जाने पर जलकल अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। नगर आयुक्त ने इस कड़ी आपत्ति जताते हुए भविष्य में पुनरावृत्ति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर आयुक्त को वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर गंदगी व जलभराव दिखा। उन्होंने निर्माण विभाग को समस्या निदान कर अवगत कराने को कहा। वहीं वर्कशॉप में कबाड़ व निष्प्रोज्य वाहनों का निस्तारण कर जगह साफ कराने की हिदायत वर्कशॉप प्रभारी को दी।
नगर आयुक्त जलकल विभाग में स्थापित कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों के कार्यशैली पर भी नाखुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में कोताही पर जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-- -
शाम ढलते ही चहेते कर्मचारियों के साथ डेरा जमा लेते हैं
वैसे तो सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यावधि निर्धारित है, लेकिन निगम के जलकल विभाग में देर रात तक ठेकेदारों का जमावड़ा दिखता है। सत्ताधारी पार्टी का चोला पहने कुछ नामचीन ठेकेदार दिन में अफसरों के कक्ष में कुर्सी पर जमे दिखते हैं। वहीं ठेकेदार शाम ढलते ही अपने चुनिंदा व चहेते कर्मचारियों के साथ देर रात तक जलकल में डटे दिखाई देते हैं। बड़ा सवाल है कि कार्यालय अवधि के बाद देर रात तक जलकल विभाग में डटे रहने वाले इन ठेकेदारों व कर्मचारियों को किस का संरक्षण हासिल है।