फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A gas cylinder pipe caught fire while cooking, injuring six people, including an innocent child.

Firozabad News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के पाइप में लगी आग, मासूम समेत 6 लोग झुलसे

Thu, 19 Feb 2026 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A gas cylinder pipe caught fire while cooking, injuring six people, including an innocent child.
ट्रामा सेंटर में आग से झुलसे लोगों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में आग से झुलसे लोगों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के ग्राम आकलाबाद हसनपुर में बुधवार शाम गैस सिलिंडर के पाइप में लगी आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों सहित कुल छह लोग झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव निवासी चांदनी (25) और दीप्ती (12) बुधवार शाम को रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलिंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। पास में ही खड़े एक बच्चे ने घबराहट में आग पर पानी डाल दिया, जिससे आग बुझने के बजाय और तेजी से भड़क गई। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी आग की लपटों की चपेट में आ गए। हादसे में चांदनी (25), दीप्ती (12), गणेश (05), रेनू देवी (45), किशोरी भावना (रिश्तेदारी में आई पड़ोसी) और अक्कू (रिश्तेदारी में आई पड़ोसी) झुलस गईं।
विज्ञापन




कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

आग लगते ही घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सिलिंडर को बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा धमाका होने से टल गया। परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बर्न वार्ड में रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed