फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A fire in the wheat crop from the spark of electricity

बिजली की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग

Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 05 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
A fire in the wheat crop from the spark of electricity
गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
बिजली के तार की चिंगारी किसानों पर भारी पड़ रही है। नारखी क्षेत्र के ग्राम गौंछ एवं खैरगढ़ के कुढ़ी में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना देने के पौन घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा दिखाई दिया। पीड़ित ग्रामीणों की जिला प्रशासन से मदद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

हाथवंत ब्लाक के ग्राम कुढ़ी निवासी अजय के खेतों के ऊपर से 11 हजार लाइन के बिजली के तार जा रहे हैं। बुधवार को तारों से निकली चिंगारी से पांच बीघा के करीब गेहूं की ही फसल में आग लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि फायर ब्रिगेड के फोन 101 के साथ सौ नंबर पर भी आग लगने और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजने की मांग की। एसडीएम जसराना को फोन करके बताने के पश्चात करीब 45 मिनट के बाद गाड़ी पहुंची। इससे दो बीघा फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों में बिजली विभाग द्वारा तारों को ठीक नहीं किए जाने को लेकर गुस्सा था। नारखी थाना क्षेत्र के ग्राम गौंछ निवासी कमलेश के गेहूं के खेत के ऊपर से होकर बिजली के तार ही जा रहे हैं। बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग लगने से ढाई बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। विधवा कमलेश के पास खाने के लिए अनाज भी नहीं बचा। आग लगने से पड़ोस में रेशमा देवी का डेढ़ बीघा गेहूं जल गए। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। एसडीएम सदर रवींद्र मांदड़ ने लेखपाल को भेजकर आग से हुई हानि का आंकलन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed